अमरोहा, अप्रैल 10 -- हसनपुर। गुरुवार को नगर की मंडी समिति में आयोजित भाकियू की पंचायत में चीनी मिलों द्वारा अभी तक गन्ने का भुगतान नहीं करने पर रोष जताया गया। तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। प्रकृति की एक के बाद एक मार पड़ रही है। ऐसे में किसान को समय पर गन्ने का भुगतान जारी किया जाए। निजी स्कूलों द्वारा किताब और ड्रेस के नाम पर अभिभावकों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए जांच के बाद कार्रवाई की मांग की। झकड़ी फीडर पर बिजली व्यवस्था में सुधार की गुहार लगाई। कहा कि फसल सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली दी जाए। आम के बागान की सिंचाई के लिए दिन में बिजली देने की मांग की। छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की गुहार लगाई। इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह, रणवीर सिंह, काले सिंह, महिपाल सिंह, कमल सिंह, बाबू अली, योगें...