बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं। भाकियू असली गैर राजनैतिक ने जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर के नेतृत्व खनन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला। धरना देने के बाद खनन विभाग और अवैध खनन माफिया की शिकायत ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को सौंपा। धरना की अध्यक्षता सूरजपाल सिंह व संचालन युवा जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह यादव ने की। ज्ञापन में कहा कि जनपद में खनन माफिया हावी हैं। कुछ राजनेताओं की सह पर जेसीबी मशीनों द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा है। खनन अधिकारी उन मशीनों को पकड़ना तो दूर उनकी तरफ देखने भी नहीं जाते हैं। जिला सचिव सूरजपाल सिंह ने कहा कि जो मशीनें भट्ठे पर चल रही हैं। उन पर कार्रवाई की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा कि बरेली आगरा हाईवे पर कंपनी द्वारा मिट्टी आठ से नौ फीट उठा रहे हैं जबकि अनुमति दो मीटर की होती है। दोषियों को खिलाफ कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.