अमरोहा, मई 27 -- जोया। किसानों से सात प्रतिशत ब्याज वसूली के विरोध में भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष कुशल चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मंगलवार को जोया में सहकारी समिति पर प्रदर्शन के बाद तालाबंदी की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों से सात प्रतिशत ब्याज वसूली को लेकर बीती 23 मई को संगठन की जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों व डीएम के साथ बैठक हुई थी। इसमें तय हुआ था कि किसानों से तीन प्रतिशत से ज्यादा वसूली नहीं की जाएगी। इसके बावजूद किसानों से सात प्रतिशत की दर से ब्याज वसूली की जा रही है। इस पर जल्द ही रोक नहीं लगाई गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस वे पर किसान नेता का कटा टोल, धरने पर बैठे इस दौरान मनोज धारीवाल, हर्षित सिंह, मुकेश कुमार, वीरपाल सिंह, रामपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, काविंद्र, सतेंद्र सि...