एटा, जनवरी 21 -- तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं किसानों की प्रमुख समस्याओं का समाधान न होने को लेकर बुधवार को तीसरे दिन भी भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रदेश संगठन मंत्री कौशलेंद्र सिसोदिया एवं जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने पदाधिकारियों के साथ जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि तहसील में मौजूद लेखपाल एवं उच्चाधिकारी किसानों की समस्या के निदान पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, समस्याओं के निराकरण के लिए बार-बार ज्ञापन वह आंदोलन किए गए है, लेकिन भ्रष्टाचार के चलते समस्याओं का न तो कोई समाधान किया गया है और ना ही ज्ञापन के उपरांत रिपोर्ट लगाई जा रही है। इसके विरोध में धरना प्रदर्शन जारी है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.