भाकियू ने की गोहरनी बाईपास पर गोल चक्कर बनाने की मांग
शामली, जून 4 -- भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएम से मुलाकात कर मेरठ-करनाल रोड शामली में रेड लाईट पर गोल चक्कर बनाने की मांग की। उन्होने हाईवों पर बंद किए गए रास्तों को किसानों की सुविधाओं के लिए खोलने की मांग की है। बुधवार को भाकियू पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सांता प्रधान के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की। उन्होने दिए शिकायती पत्र में कहा कि गोहरनी भैंसवाल मार्ग पर बाईपास पर आये दिन गंभीर दुर्घटनाऐं हो रही है। जिस कारण जान माल का भारी नुकसान हो रहा है। उन्होने कहा कि वर्तमान में एनएचएआई द्वारा यू टर्न का निर्माण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गन्ना मूल्य भुगतान समेत तमाम मांगों को लेकर भाकियू का तहसील पर प्रदर्शन जिससे किसान असंतुष्ट है। उक्त स्थान पर यूटर्न का निर्माण न कराकर गोल चक्कर व रेड लाईट का निर्माण कराया जाये।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.