बुलंदशहर, फरवरी 24 -- भारतीय किसान यूनियन (कर्मठ) कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को देकर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। सोमवार को भाकियू (कर्मठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांति प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निरीक्षण भवन में मासिक पंचायत में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार संजय कुमार को देते हुए बताया कि रेलमार्ग को राजघाट, अनूपशहर होते हुए दिल्ली से जोड़ा जाए, अनूपशहर तहसील को जिला घोषित किया जाए, खेतों में लगे पेड़ सुख जाने पर वन विभाग द्वारा ना काटा जाए, कस्बा में स्मार्ट मीटर ना लगाए जाए, थाने में किसानों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र समाधान किया जाने के मांग की। तहसीलदार संजय कुमार ने समस्याओं का निराकरण करने के लिए ज्ञापन को मुख्यम...