भाकियू ने किसान समस्याओं को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
उरई, जून 2 -- कालपी, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह के नेतृत्व में कालपी गल्ला मंडी में मासिक पंचायत बैठक की। गोविंद सिंह बारा की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। बैठक के बाद किसान तहसील पहुंचे और तहसीलदार अभिनव तिवारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि सरकारी गेहूं क्रय केंद्र कालपी मंडी से उठान न होने से गेहूं की ट्रॉली लेकर आने वाले किसान परेशान हैं। सहकारिता से अब तक चना, मसूर, मटर की खरीद शुरू नहीं हुई है। मूंग खरीद के लिए केंद्र जल्द खोलने और दलालों की मध्यस्थता रोकने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- भाकियू की मासिक बैठक, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह ने कहा कि माइनरों की खुदाई नहीं होने से सिंचाई बाधित है। पिछले सप्ताह आंधी-तूफान से गिरे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.