भाकियू ने किसान पंचायत बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कानपुर, मई 15 -- डेरापुर,संवाददाता। तहसील परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट की मासिक किसान पंचायत तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। पंचायत में किसानों के नेता महेन्द्र सिंह टिकैत की 15 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मो. सलीम मंसूरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि तहसील क्षेत्र में अन्ना मवेशियों से फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं, इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा गांव सनिहापुर अहिरान समेत कई क्षेत्रों में हर घर जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से कराने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- किसानों ने महेंद्र टिकैत की पुण्य तिथि मनाकर दिया ज्ञापन सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों को परेशान न किए जाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.