फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 26 -- फर्रुखाबाद। भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों के हित से जुड़े मुद्े उठाये। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। स्थानीय स्तर की समस्याओं को लेकर भी मांगे उठायी गयीें। कलेक्ट्रेट में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े किसानों के बीच प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि किसान मजबूरी में सड़क पर उतरने को मजबूर है। जिलाध्यक्ष अजय कटियार, लक्ष्मी शंकर जोशी ने भी आवाज उठायी। विजनेश यादव, पुजारी कटियार, गुडडू यादव, दिनेश सिंह गौर, अशोक शाक्य, पवन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.