भाकियू ने कलेक्ट्रेट में की पंचायत, सौंपा ज्ञापन
रामपुर, जून 23 -- भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले सोमवार को जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशाल किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत के समापन पर किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्व विभाग में अंश निर्धारण के सैकड़ों मामले लंबे समय से लंबित पड़े हैं। उन्होंने मांग की कि इन सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए ताकि किसानों को दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। इसके साथ ही फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने और तकनीकी त्रुटियों को तत्काल दूर करने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- फार्मर आईडी प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने की मांग जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.