भाकियू ने कलेक्ट्रेट में किसानों की समस्यायें उठायीं
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगो को लेकर अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर बरामदे में दरी बिछा दी। इसको लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में कार्यकर्ता हुजूम के साथ खाने पीने का राशन और कपड़े लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। धरना देते हुये लिंक एक्सप्रेस वे के तीनो कटों पर किसानों की जमीनें अधिग्रहीत किए जाने का विरोध किया। कहा कि इससे कई लोग प्रभावित होंगे और उचित मुआवजा भी नहीं मिल रहा है। जिन किसानों के बैनामे हो चुके हैं उन्हें सहमति पत्र में 15 दिन में भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद भी डेढ़ महीने बाद तक भुगतान नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.