बाराबंकी, फरवरी 26 -- हैदरगढ़। भाकियू कार्यकर्ताओं ने आलू भंडारण के लिए किसानों का किराया न बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि कोल्ड स्टोर मालिक एवं किसानों के बीच वार्ता कर समाधान कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से संगठन के ब्लाक अध्यक्ष हरीराम पाल, महेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, माता प्रसाद वर्मा व अक्षय वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...