कौशाम्बी, मार्च 11 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने कहा कि तहसील में आने वाले किसानों और फरियादियों की समस्याओं का समय से समाधान नहीं हो रहा है। किसानों ने मांग उठाई कि भारतीय स्टेट बैंक की चायल शाखा में ट्रेजरी चालान जमा न किए जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है, इसलिए इस व्यवस्था को तुरंत बहाल किया जाए। इसके अलावा चायल स्थित यूनानी अस्पताल का भवन काफी जर्जर हो चुका है, जिसके स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.