बाराबंकी, अप्रैल 7 -- हैदरगढ़। बे मौसम बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की जांच कर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। संगठन के मण्डल उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह व ब्लाक अध्यक्ष हरीराम पाल की अगुवाई में किसानों की समस्या एसडीएम के समक्ष रखी गई। किसानों ने बताया कि तहसील क्षेत्र में बेमौसम बारिश एवं ओला गिरने से गेहूं की फसल को भारी नुक्सान पहुंचा है। किसान तबाह हो गया है। मांग की गई कि राजस्व टीम से क्षतिपूर्ति का आकलन कर मुआवजा दिलाया जाए। एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि क्षतिपूर्ति का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। इस मौके पर माता प्रसाद चौधरी, संतोष सिंह, अक्षय वर्मा व राम सजीवन यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.