कौशाम्बी, जून 15 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सोमवार को क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर तहसील प्रांगण में बैठक का आयोजन किया। बैठक के बाद छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने के बाद समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। यूनियन के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील परिसर में किसानों ने क्षेत्रीय समस्याएं को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक में समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि उप जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद राजस्व टीम धारा 24 के अंतर्गत पेरई गांव में जमीन की पैमाइश नहीं कर रही है। यह भी पढ़ें- भाकियू कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन लोधौर गांव में दो भाइयों क...