बदायूं, जुलाई 11 -- मालवीय आवास गृह बदायूं पर किसानों की अनेक समस्याओं को लेकर भाकियू की बैठक हुई। जिसमें मुख्य मुद्दा बिजली कटौती का छाया रहा। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने पंचायत को संबोधित करते हुए। कहा कि किसानों को बिजली घर नवादा न्यू से सिलहरी द्वितीय, फीडर पर कुल 12, घंटा बिजली मिलने की मांग की है। कहा, किसानों को दो घंटे बिजली मिल पा रही है। भाकियू कि पंचायत में किसानों ने यूरिया खाद की मांग की है । पंचायत में मैजूद किसान, संतोष कुमार, संजीव पटेल, देवेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, सिंह,मितान सिंह, सोहन पाल सिंह,अजीत सिंह, आदि किसान मैजूद रहें। यह भी पढ़ें- बिजली अव्यवस्थाओं को लेकर भाकियू चढूनी की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...