भाकियू ने अतिरिक्त नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कौशाम्बी, जुलाई 10 -- किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने शुक्रवार को मोर्चा खोलते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित नौ सूत्रीय मांगपत्र अतिरिक्त नायब तहसीलदार अतुल कुमार को सौंपा और किसानों से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की। ज्ञापन में संगठन ने सभी फसलों पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों के लिए शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था निशुल्क किए जाने, देशभर के किसानों का कृषि ऋण माफ करने तथा भारत-अमेरिका ट्रेड डील को वापस लेने की मांग की गई। वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.