मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- पुलिस ने सोमवार की रात दुकानदार से हुई मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ के मामले में भाकियू भानु के उत्तर प्रदेश प्रमुख महासचिव जाहिद हुसैन समेत 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनका शांतिभंग में चालान कर कार्रवाई की है। नगर के मोहल्ला नियारियान निवासी हाजी नदीम अहमद की मुख्य बाजार में नदीम ज्वैलर्स की दुकान है। सोने चांदी के साथ नदीम फ्रिज वशिंग मशीन की दुकान भी चलाते है। सोमवार की रात छोटे हाथी से दुकान पर फ्रिज वशिंग मशीन आए थे। समान उतारकर चालक छोटा हाथी मोड़ रहा था। यह भी पढ़ें- सैलून संचालक पर हमला, सिर फोड़ने का आरोप, केस दर्ज तभी कस्बे के शराफत वहां से गुजर रहे थे। शराफत ने रास्ता को लेकर चालक से गाली गलोच की। नदीम ने विरोध किया तो शराफत वहां से चला गया। इसके कुछ देर...