भाकियू नेता विदेश मलिक को देर रात किया हाउस अरेस्ट
शामली, अक्टूबर 10 -- भारतीय किसान यूनियन के नेता विदेश मलिक को पुलिस ने देर रात उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विदेश मलिक की तैयारी थी। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर रोक दिया। विदेश मलिक के हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना से क्षेत्र में किसान संगठन से जुड़े लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर किसान जंतर-मंतर पहुंचने की तैयारी कर रहे थे। इसी क्रम में विदेश मलिक को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने देर रात कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Meerut News: जंतर-मंतर धरने को लेकर भूनी टोल पर चलाया चेकिंग अभियान हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद विदेश मलिक के शनिवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.