बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं, संवाददाता। भाकियू नेता का प्रभारी निरीक्षक के साथ थाने का निरीक्षण करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वीडियो सामने आने पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर भाकियू नेता द्वारा थाने का निरीक्षण किस अधिकार से किया गया। पूरे प्रकरण की जांच सीओ सहसवान को सौंप दी गई है। मामला मुजरिया थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र निवासी भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष ठाकुर अतुल तोमर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह मुजरिया थाने की प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह के साथ थाने के भीतर निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों को थाने के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन करते देखा जा सकता है। वीडियो सार्वजनिक होते ही क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.