मुरादाबाद, जनवरी 9 -- मुरादाबाद। भाकियू के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कार्यकर्ताओं के संग एडीएम प्रशासन संगीता गौतम से मुलाकात की। आरोप लगाया कि बाहरी और भूमिहीन लोगों ने इन गांवों के किसानों की अपनी भूमि दर्शाकर फर्जी तरीके से राइस मिलर्स और बिचौलियों का कई हजार कुंतल धान तुलवाया है। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़े के सुबूत भी सौंपेंगे। एडीएम ने जांच करवाने का आश्वासन दिया है। उनके साथ दरबारी लाल शर्मा, मोहम्मद मुकीम, सतेंद्र कुमार, जोगेंद्र सिंह, रामेंद्र सिंह, अरविंद मौर्य, खुशवंत सिंह,जसवीर सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.