सहारनपुर, मई 8 -- गंगोह, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन नई क्रांति की मासिक बैठक में नेशनल अंबाला-शामली हाईवे पर ग्राम सलारपुर में टंकी के पास कट बनाए जाने की मांग उठाई गई। ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि संगठन लंबे समय से कट की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि एसडीएम नकुड़ भी कट के पक्ष में रिपोर्ट दे चुके हैं, इसके बावजूद हाईवे विभाग के अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। संजय सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कट का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी। बैठक में कुलवीर सिंह, प्रताप सिंह, नवीन, मुकेश, सोनी, विजयपाल, हारून, शिमला और कंवरजहां रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.