संभल, मार्च 17 -- भाकियू असली का धरना 11वें दिन भी जुनावाई से साधुमणी रोड स्थित महाबली टी-प्वाइंट पर जारी रहा। किसान संगठन अवैध खनन रोकने की मांग कर रहा है। जो बुलंदशहर के पट्टे के नाम पर संभल की जमीन पर हो रहा है। बुधवार को धरना स्थल पर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह बिलारी उपस्थित रहेंगे। महापंचायत की तैयारियों के लिए भाकियू असली की टीम ने जनपद भर में जनसंपर्क किया। इसमें चौधरी संजीव गांधी, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, जयवीर सिंह यादव, दिलशाद, सचीन यादव, ऋषिपाल यादव, सुरजपाल, दिलीप, महाराज यादव, केदारी, भूरे शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.