भाकियू तोमर 30 जून को करेगा मुख्यमंत्री कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
मुजफ्फर नगर, जून 25 -- छपार। बुधवार को रामपुर तिराहा स्थित भाकियू तोमर कार्यालय पर भाकियू तोमर की बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि बागपत जनपद के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव निवासी तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में गत 22 जून को भाकियू तोमर के पदाधिकारी व स्वजन बागपत एसपी से मिलने पहुंचे और आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की, लेकिन एसपी ने दुर्व्यवहार कर निकाल दिया। इस मामले को लेकर 30 जून को मुख्यमंत्री कार्यालय पर लखनऊ में धरना दिया जाएगा। बैठक में पवन त्यागी, महबूब बालियान, निखिल चौधरी, सोनू चौधरी, हनी बालियान, मुकेश गुर्जर, अजय त्यागी, विशाल चौधरी, रजनी शर्मा, सुमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में डीआईजी से लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.