भाकियू तोमर मुजफ्फरनगर , खतौली, मंसूरपुर व रोहाना में आज रोकेंगे ट्रेन
मुजफ्फर नगर, जून 16 -- भारतीय किसान यूनियन तोमर के नेतृत्व में मंगलवार को किसानों की 35 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर , खतौली, मंसूरपुर व रोहाना में ट्रेन रोकने का ऐलान किया गया है। यूनियन के पदाधिकारियों को इसके लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेलवे ट्रैक जाम कर ट्रेन रोकने के लिए मध्यान्ह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. संजीव तोमर ने कहा कि अब किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को जनपद के चार रेलवे स्टेशनों मुजफ्फरनगर, खतौली, मसूरपुर व रोहाना रेलवे स्टेशनों पर कार्यकर्ता रेल रोक कर मध्यान्ह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में बढते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भोपा रोड पर स्थित फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुंए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.