भाकियू तोमर ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप, सौंपा ज्ञापन
हापुड़, जून 9 -- सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मोनिका खटीक के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में जिला संयुक्त चिकित्सालय में कथित भ्रष्टाचार, कर्मचारियों के शोषण तथा अस्पताल परिसर में संचालित कैंटीन की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष मोनिका खटीक ने आरोप लगाया कि दस्तोई रोड स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में अधिकारियों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि कोरोना काल में सेवाएं देने वाले कुछ कर्मचारियों को बिना नोटिस के कार्यमुक्त कर दिया गया तथा उनकी जगह नए कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- चकबंदी में भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.