भाकियू तोमर को रेल रोको आंदोलन स्थगित, 35 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
मुजफ्फर नगर, जून 17 -- मुजफ्फरनगर/छपार भाकियू तोमर का रेल रोको आंदोलन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर स्थगित हो गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित 35 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन रामपुर तिराहा स्थित अपने कार्यालय पर ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। हालांकि अधिकारियों के पहुंचने से पहले कार्यालय पर ट्रैक्टरों लेकर सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हो गए थे।भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर जनपद के चार रेलवे स्टेशन रोहाना, मुजफ्फरनगर, खतौली व मंसूरपुर पर मंगलवार को रेल रोककर आंदोलन करने की घोषणा कर रखी थी, जिसके चलते मंगलवार सुबह से ही रामपुर तिराहा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का ट्रैक्टर व कारों के काफिलों की भीड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.