भाकियू तोमर की बैठक में पुलिस कार्रवाई पर रोष जताया
मुरादाबाद, जुलाई 23 -- भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बैठक जिलाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के आवास पर हुई, जिसमें किसान और आम नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कुछ कार्रवाइयों पर रोष व्यक्त किया। बैठक में मेडिकल रिपोर्ट, मुकदमों में धाराएं बढ़ाने, क्रॉस केस, नशे के कारोबार, सट्टेबाजी, पशु चोरी की घटनाओं पर चर्चा की गई। तय हुआ कि 27 जुलाई को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर की अगुवाई में धरना प्रर्दशन होगा। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कासिद हुसैन ने की। यह भी पढ़ें- डीजीपी कार्यालय देहरादून में 28 जुलाई को पंचायत करेगा भाकियू तोमर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.