मुजफ्फर नगर, जून 13 -- पुरकाजी कस्बा पुरकाजी क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन तोमर की पंचायत गांव बुच्चा बस्ती में हुई। जहां यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा 16 जून को किसान, मजदूर व गरीबों की विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे रोकने एवं रेलवे ट्रैक पर पंचायत किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन रेलवे एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- रोहाना रेलवे स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन की मांगें भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से गन्ने का भाव 500 रुपये कुंतल करने, शीघ्र की बकाया गन्ना भुगतान की व्यवस्था, जनपद नशा और खनन मुक्त, ट्रेड बिल को लागू करने से रोकने, एमएसपी गारंटी कानून लागू करने, किसानों को बिजली, खाद...