मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- भारतीय किसान यूनियन तोमर का मेरठ में होना वाला धरना प्रदर्शन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर स्थागित हो गया। भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने सीओ सदर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। भाकियू तोमर के द्वारा ट्रेड बिल और अन्य समस्याओं के विरोध में रविवार को मेरठ आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करने की घोषणा की थी। शनिवार देर रात में सीओ सदर डा. रविशंकर मिश्रा, तहसीलदार राधेश्याम गौड व छपार थानाध्यक्ष मोहित सहरावत भाकियू तोमर के रामपुर तिराहा कार्यालय पर पहुंचे और पदाधिकारियों से वार्ता की। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी ने बताया कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के मजबूत आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थागित किया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी, अंकित, चन्दन त्यागी, शहजाद मलिक, सोनू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.