बागपत, जनवरी 9 -- बागपत। बागपत में भारतीय किसान यूनियन के कैंप कार्यालय पर किसान नेता व समाज सुधारक सर छोटू राम की 81वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। एनसीआर प्रभारी प्रदीप धामा ने बताया कि सर छोटू राम ब्रिटिश शासनकाल में भी किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कृषि क्षेत्र में सुधारों और किसानों को कर्ज के बोझ से मुक्त कराने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारियों ने युवाओं से सर छोटू राम के आदर्शों को अपनाने और किसानों के हक में काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, इंद्रपाल, कालूराम, नरेंद्र, नीटू, अमित कुमार, धर्मपाल, भीम सिंह, जिला प्रभारी विनोद कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.