बदायूं, जनवरी 10 -- वजीरगंज। भाकियू टिकैत की मासिक बैठक शुक्रवार को वजीरगंज ब्लॅाक परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान यूनियन ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग की। किसानों ने सचिवालयों के समय पर न खुलने और आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में नौली हरनाथपुर में जल निकासी बाधित होने, पलेई में खतरनाक गड्ढे को भरने और वेहटरा भमोरी से जुलहपुरा मार्ग पर मिट्टी डलवाने की मांग की गई। साथ ही, वजीरगंज में यूरिया खाद की किल्लत और कालाबाजारी पर रोक लगाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर राजेश्वर यादव, मानसिंह यादव, राजेश कुमार,भुवनेश मिश्रा, दानवीर, कल्याण सिंह, राजेश कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.