भाकियू टिकैत ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को दी श्रद्धांजलि
सहारनपुर, मई 16 -- नागल। शुक्रवार को गांव पनियाली कासिमपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाकियू टिकैत के संस्थापक एवं किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिंह पनियाली ने कहा कि बाबा टिकैत ने अपना पूरा जीवन किसानों और मजदूरों के हक के लिए संघर्ष में लगाया। उन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और किसानों को संगठित कर उन्हें सम्मान दिलाने का काम किया। कार्यकर्ताओं ने किसान हितों की रक्षा और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस दौरान बाबा रणजीत सिंह, भूपेंद्र त्यागी, बृजेश त्यागी, राजवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, गुरबचन सिंह, नाथीराम, अखिलेश सिंह, गोलू और भूरा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.