भाकियू टिकैत ने तिरंगा बाइक रैली निकाली
अमरोहा, अगस्त 13 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट के राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार को जोया ब्लॉक इकाई ने स्वतंत्रता दिवस पर अतरासी किसान भवन से जमापुर टोल प्लाजा तक तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना, किसानों में एकता का संदेश देना व राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। रैली में बड़ी संख्या में किसानों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों के हितों की रक्षा के साथ-साथ राष्ट्रहित के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाती रही है। इस दौरान संगठन जिला उपाध्यक्ष सचिन कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौधरी, मनोज धारीवाल, थान सिंह, भूपेंद्र चौधरी, निरंजन सिंह, शुभम देवल, राकेश चहल, वीरपाल सिंह आदि किसान ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.