सहारनपुर, नवम्बर 13 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को दिए नौ सूत्रीय ज्ञापन में विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही समस्याओं के निस्तारण की मांग की। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष ललित कुमार के नेतृत्व में संगठन के किसानों ने एसडीएम युवराज सिंह को दिए ज्ञापन में आवारा पशुओं की समस्या से अवगत कराते हुए उसके निस्तारण की मांग की। साथ किसानों को गेहूं बुवाई के लिए प्रर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध कराने और गांव चंदपुर कायस्थ में खसरा संख्या 363 को आबादी में दर्ज किए जाने की मांग की। ज्ञापन में फ्लाईओवर के निचे खड़े रिक्शो को हटाए जाने और ग्रामीण क्षेत्रोें में 2015 से 21 तक जन्म मृत्यू प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाने और बिजली विभाग द्वारा जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर न लगाए जाने की मांग की गई। इस दौरान फरमान अली, शहजाद, अविनेश ...