अमरोहा, अप्रैल 26 -- शनिवार को आदमपुर के शिव मंदिर पर आयोजित भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत में वक्ताओं ने क्षेत्र के गांव चचौरा में प्रस्तावित 33/11 बिजलीघर न बनने पर रोष बताया। छुट्टा पशुओं को न पकड़ने जाने पर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली विभाग के स्मार्ट मीटरों से अधिक बिजली बिल निकालने का आरोप लगाया। ग्राम पंचायतों की खलिहान की भूमि पर कब्जा न हटाने के लिए अफसरों की मिलीभगत की बात कही। तहसील में जमीन की रजिस्ट्री करने के नाम पर दो प्रतिशत कमीशन लिए जाने का आरोप लगाते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी ने पिछले दिनों तहसील क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि का मुआवजा न दिए जाने की बात कही। यह भी पढ़ें- बिजली उप केंद्र पर बिना अनुमति महापंचायत को रोका जानकारी दी कि आगामी 30 अप्रैल को चचौरा के प्रस्तावित बिजल...