संभल, मार्च 17 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने मंगलवार को किसानों की समस्याओं को लेकर गुन्नौर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने थाना धनारी में तैनात दरोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। भाकियू टिकैत के किसान मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां किसानों ने एसडीएम अवधेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोप लगाते हुए धनारी में तैनात दरोगा आम जनता और किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। दरोगा की कार्यशैली के चलते क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। तहसील गुन्नौर में अधिकारियों के आदेश के बावजूद लेखपाल समय पर पैमाइश नहीं करते और समस्याओं का समाधान केवल कागजों में दिखाया जाता है। इसके अलावा गांव एरोला नवाजी में अवैध बालू खनन का मुद्दा उठात...