हापुड़, दिसम्बर 3 -- सिंभावली। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में सिंभावली एसडीओ कार्यालय का जोरदार घेराव किया। किसान बड़ी संख्या में पहुंचकर बिजली व्यवस्था में सुधार, बकाया भुगतान और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री चंद्रवीर सिंह ने की, जबकि संचालन ब्लॉक अध्यक्ष माजिद अली द्वारा किया गया। इस दौरान भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि क्षेत्र में लग रहे स्मार्ट मीटर लगातार उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। मीटर तेज़ी से बिल दिखा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को राहत देने के बजाय नए-नए प्रयोग कर उनकी कमर तोड़ रही है। दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.