भाकियू टिकैत गुट ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमरोहा, अप्रैल 22 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों ने बुधवार को एसडीएम शैलेष दुबे को ज्ञापन सौंपा। किसानों से जुड़ी मांगों के निस्तारण की मांग उठाई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी आलोक कुमार के नेतृत्व में जुटे किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंच कर कहा कि क्षेत्र में छुट्टा पशु लगातार फसलों को नुकसान पहुंच रहे हैं। विद्युत विभाग स्तर से जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। विजिलेंस टीम किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रही है। डींगरा बिजलीघर के पास बनाई जा रही सड़क में व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, गेहूं की सहकारी खरीद सुचारू एवं पारदर्शिता के साथ करने की मांग भी की। मांगों के पूरा नहीं होने पर स्टेट हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। मांग पत्र पर धर्मवीर सिंह, रणवीर सिंह, करीम हैदर, मुनिदेव त्यागी, अली जफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.