अमरोहा, मई 5 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों ने सोमवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में पंचायत की। ग्रामीणों व किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली मीटर गलत तरीके से लगाए गए हैं, इससे उपभोक्ताओं को गलत बिल मिल रहे हैं। मांग की कि सभी मीटरों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें सही से स्थापित किया जाए। सात मई की प्रस्तावित बैठक को लेकर भी चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पात्र लाभार्थियों के स्थान पर अपात्र लोगों के नाम सूची में दर्ज कर दिए गए हैं, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- भाकियू अंबावता की पंचायत में किसानों की समस्याएं उठीं इस दौरान बचन सिंह, दर्शन सिंह, विशाल, सुवीर सिंह, राहु...