संभल, मार्च 18 -- कलक्ट्रेट सभागार परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की जिलास्तरीय पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों ने अपनी समस्याएं उठाई। इस बीच बैठक में 27 मार्च को बिछेटा चौराहे पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में होने वाली किसान-मजदूर संवाद महापंचायत की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई। बुधवार को पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिले के अधिकारी किसानों की अनदेखी कर रहे हैं और किसान दिवस में भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं होते, जिससे किसानों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि टिकैत के आगमन को लेकर किसानों में भारी उत्साह है और यह महापंचायत ऐतिहासिक होगी। पंचायत में बिजली, चकबंदी, राशन वितरण में धांधली और खनन के नाम पर किसानों के उत्पीड़न जैसे मुद्दे उठाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.