भाकियू टिकैत की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन किया
अमरोहा, जुलाई 1 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की पंचायत मंगलवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई। किसानों ने यूरिया की कमी, गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण, बिजली व्यवस्था, गन्ना मूल्य भुगतान, चकबंदी व छुट्टा पशुओं की समस्या समेत अन्य विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। किसानों ने कहा कि किसानों को पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराया जाए। गंगा एक्सप्रेसवे से प्रभावित 62 गांवों की भूमि का सर्किल रेट बाजार मूल्य के अनुरूप बढ़ाने की मांग की। अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या पर भी चर्चा हुई। गजरौला व अमरोहा के अधिशासी अभियंताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- भाकियू टिकैत की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन किया स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें, ड्रेस एवं परिवहन व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.