मैनपुरी, जून 9 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने विधानसभा क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को किशनी ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष जरार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से ग्राम बघिरूआ में बंबा से अनुरुद्ध के घर तक स्वीकृत हो चुके आरसीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की गई। ग्राम जागीर में टीकाराम, नगला धूरा ओंग में कुलदीप सिंह, जागीर में राकेश और ग्राम सगामई में गौरी शंकर के खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंपों का रीबोर कराने की मांग उठाई गई। भाकियू ने ग्राम रामनगर भांवत में अवधेश फौजी के घर से तालाब तक टूटी नाली को दुरुस्त कराने तथा ग्राम जागीर में डॉ. बृजेश यादव की दुकान से संजय यादव के घर तक जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रामीणों को ...