बिजनौर, जुलाई 8 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने बुधवार को आपूर्ति कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। भाकियू टिकैत के नगीना तहसील अध्यक्ष गुरमेज सिंह उर्फ सोनू विरक के नेतृत्व में बढ़ापुर क्षेत्र के किसान एसडीएम कंपाउंड स्थित आपूर्ति कार्यालय के बाहर पल्ला बिछाकर धरने पर बैठ गए। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने किया प्रदर्शनधरने का कारण तहसील अध्यक्ष गुरमेज सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्ति कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी शिकायत के जांच के नाम पर कोटेदारों का मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। साथ ही अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोटेदारों पर दबाव बनाकर उपभोक्ताओं को कम राशन देने और घटतौली करवाई जा रही है, जिससे पात्र लोगों का शोषण हो रहा है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: कोटेदारों की...