बुलंदशहर, अगस्त 29 -- पुलिस की कथित लापरवाही के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से कोतवाली शिकारपुर पर रविवार को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी केपी सिंह ने शनिवार को बताया कि एक मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से नवीन अनाज मंडी प्रांगण में दोपहर 11 बजे एकत्र होने की अपील की गई है। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कोतवाली शिकारपुर पहुंचेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...