भाकियू जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी हाउस अरेस्ट
कौशाम्बी, जुलाई 21 -- प्रयागराज के सिविल लाइंस में मंगलवार को प्रस्तावित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की महापंचायत में शामिल होने जा रहे कौशाम्बी के भाकियू (टिकैत) जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी को पुलिस ने उनके समर्थकों सहित घर पर ही रोक दिया। सुबह से ही चरवा थाना पुलिस ने पहाड़पुर सुधवर गांव स्थित उनके आवास पर निगरानी बढ़ा दी और उन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। इस कार्रवाई को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिली। जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी का कहना है कि वह अपने समर्थकों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से महापंचायत में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि इससे पहले ही पुलिस उनके घर पहुंच गई और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। उन्होंने इसे किसानों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बताया। सूचना मिलते ही आसपास के किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.