हापुड़, मई 19 -- संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति की बैठक मंगलवार को गढ़ खादर क्षेत्र के नया गांव में आयोजित की गई। बैठक में किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। छुट्टा पशुओं और खराब सड़कों की समस्या को लेकर उठाई मांग । बैठक में पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश सुधीर चौधरी ने समाजसेवी एवं गांव के पूर्व प्रधान रहे डॉ. दाताराम को संगठन का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की बात कही।प्रदेश अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने कहा कि जिले में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं और समय पर खाद नहीं मिलने से खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने बरसात से पहले नालों की सफाई कराने, गर्मी के मौसम मे...