मथुरा, मार्च 11 -- मथुरा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने केंद्र की किसान विरोधी नीति एवं अमेरिकी ट्रेड डील के दुष्प्रभावों के विरोध में तहसीलों में ट्रैक्टर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। महावन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतनसिंह पहलवान एवं गोवर्धन में ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीदास के किसानों का नेतृत्व किया। किसानों ने भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील रद्द करने, सभी फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून लागू करने, किसानों की कर्ज माफी, बीज बिल व बिजली बिल वापस लेने एवं किसान, मजदूर एवं आमजन के लिए मुफ्त व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने कहा कि 23 मार्च को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पीपली में महापंचायत की जाएगी। महावन में किसानों ने एसडीएम कंचन गुप्ता एवं गोवर्धन में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।गोवर्धन तहसील पर नवल सिंह, डॉ. ...