मेरठ, मार्च 10 -- भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस सरूरपुर ब्लॉक से शुरू होकर सरधना तहसील तक पहुंचा, जहां किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखी। भाकियू चढूनी के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और वाहनों के साथ सरूरपुर ब्लॉक पर एकत्र हुए। यहां से ट्रैक्टर जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल किसान हाथों में झंडे और बैनर लेकर भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरधना की ओर बढ़े। किसानों का कहना था कि प्रस्तावित ट्रेड डील से देश के किसानों को नुकसान हो सकता है और कृषि क्षेत्र पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इस समझौते पर पुनर्विचार करने की मांग की।तहसील पहुंचने के बाद किसानों ने एसडीएम उदित नार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.