बदायूं, अप्रैल 15 -- तहसील परिसर में भाकियू चढूनी का अवैध कब्जे के विरोध में धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने परगना कोट क्षेत्र के ग्राम अगोल के मजरा नगला खुर्द स्थित जमीन के टुकड़े पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे को हटाने की मांग उठाई। पीड़ित महिला सोमवती छह अप्रैल से तहसील परिसर में धरने पर बैठी हैं। इस दौरान यार्वेंद्र यादव, रामसिंह, इरशाद खान, रहिस अहमद, नूरुद्दीन साजिद, अनवार शाह, मीना समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.